देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर समोगरा के पास हादसे में मृत चंद्रिका प्रसाद पांडेय के परिजन। स
- फोटो : स्वयं
मिर्जापुर। करनपुर समोगरा गांव के पास सोमवार की देर रात पत्नी वीनू पांडेय (40) के साथ ससुराल से घर लौट रहे पति चंद्रिका प्रसाद पांडेय (45) की बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दंपती घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद पांडेय (45) ट्रक चालक थे। सोमवार की सुबह पत्नी वीनू पांडेय (40) के साथ बाइक से अपने ससुराल मध्य प्रदेश के सीधी गए थे। देर रात 10 बजे वह घर लौट रहे थे। करनपुर समोगरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन सहित भाग गया। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है। देेहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हैं। हादसा करने वाले वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।