फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद पिटाई कर पति ने की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के कनोही राजा गांव में मंगलवार की रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने लालगंज थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मृतका के पति और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष और सीओ लालगंज ने मौके पर जाकर छानबीन भी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनोही राजा गांव में मंगलवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के तिग्जा गांव निवासी दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि 2014 में अपनी पुत्री संगीता (30) की शादी लालगंज के कनोही गांव निवासी करन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद दंपती से दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि दामाद करन शर्मा का किसी और महिला से चक्कर चल रहा था, इसलिए दामाद ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसकी पुत्री की पिटाई कर हत्या कर दी। तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष राम नरायन राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति करन शर्मा और ननद रन्नो देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि पत्नी को अवैध संबंध को लेकर शक था। दोनों में इस बात पर विवाद होता था। मंगलवार को विवाद में पति द्वारा की गई पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें