अहरौरा थाना के सरसवांवर गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा। मृतक की फाइल फोटो
अहरौरा। वाराणसी स्थित मकान से रविवार को गांव आ रहे बाइक सवार की हादसे में पति की मौत और पत्नी के घायल हो गईं। अहरौरा थाना के सरसवांवर गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा उर्फ पंकज (45) पत्नी सुनीता मिश्रा (42) के साथ रविवार दोपहर बाद अपने आवास वृंदावन कॉलोनी डाफी लंका वाराणसी से बाइक से गांव सरसवांवर आ रहे थे। जैसे ही डाफी टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पंकज की मौके पर मौत हो गई। पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना सरसवांवर गांव में रविवार देर शाम पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। मंगला मिश्रा ने बताया कि पुत्र पंकज मिश्रा वृंदावन कॉलोनी डाफी लंका में मकान बनाकर रहते थे। रविवार को अष्टमी को घर पर आयोजित हवन-पूजन में शामिल होने के लिए पत्नी सुनीता के साथ बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही डाफी टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचे पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई।