फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ईट से कूंचकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पत्नी का हत्यारोपी शिवपूजन बिंद - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरमौआ गांव में गुरुवार की देर रात मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने पत्नी का सिर ईंट से कूंच दिया। आनन-फानन में परिजन महिला को उसके पति के गिरफ्त से बचाकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के वीरमौआ गांव निवासी 43 वर्षीय शिवपूजन बिंद मजदूरी करता है। गुरुवार की रात को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शिवपूजन ने 38 वर्षीय पत्नी राजकुमारी बिंद पर ईंट से प्रहार कर उसका सिर कूंच दिया। राजकुमारी की चीख सुनकर परिजन दौड़कर कर आए और आनन-फानन में राजकुमारी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर भागे। मंडलीय अस्पताल लेकर जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देहात कोतवाल अभय सिंह गांव में पहुंचें। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिवंह गांव में पहुंच कर मामले की छानबीन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई मनीष कुमार बिंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके जीजा शिवपूजन ने उसकी बहन का सिर कूंच कर हत्या कर दिया। मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार शिवपूजन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें