थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में पति को शराब पीने से मना करने पर उसने पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे पत्नी लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद घायल पत्नी का उपचार कराया गया। पत्नी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी 48 वर्षीय बिटोला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। शुक्रवार की सुबह शराब पीने से मना करने पर पति से उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद पति ने लाठी-डंडा से पिटाई कर उसे लहुलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद घायल महिला को अस्पताल में उपचार कराया गया। महिला ने शुक्रवार की शाम को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाया। महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।