मालगाड़ी के चालक ने भी गैपुरा रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। एंबुलेंस से हीरावती को पीएचसी सर्रोई विजयपुर भेजा। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दीपक तीन भाई, दो बहनों में दूसरे नंबर पर और भाइयों में बड़ा था। जानकारी होते ही मां निर्मला देवी बेसुध हो र्गइं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज व उप निरीक्षक छोटू राम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
दंपती की मौत के बाद कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में शुक्रवार की दोपहर विवाद हुआ था। पति का कहना था कि वह महाराष्ट्र से उसे फोन करता था तो उसका नंबर व्यस्त रहता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि पत्नी से विवाद के बाद पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी की भी मौत हो गई।