फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के मानिकपुर गांव में दूसरी शादी से खिन्न विवाहिता की जलकर हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के धुरिया निवासी भाई की तहरीर पर पुलिस ने जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। तभी से पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

धुरिया मादाचक गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामजी की बहन 35 वर्षीय सुनीता की शादी गुरुदयाल पुत्र भोला निवासी सरिया के साथ हुई। 28 जून को जलकर रहस्यमय परिस्थितियों मे सुनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। संतान ना होने के चलते गुरुदयाल पर दूसरी शादी करने व पहली पत्नी सुनीता को प्रताड़ित कर एक जुलाई को जला कर मार देने का आरोप लगाते हुए भाई ने तहरीर दिया। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुनीता की हत्या के आरोपी पति गुरुदयाल घर के पास गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें