लालगंज। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास से पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रयागराज जिले के मांडा गांव निवासी रहिश बेगम ने लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री 22 वर्षीय तराना का विवाद क्षेत्र के रामपुर वासित अली गांव निवासी इरफान से दो वर्ष पूर्व हुई थी। छह सितंबर को पति, ससुर शमशुद्दीन, सास मेहरुनिशा, देवर फैजान ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को जगदीशपुर गांव के पास से आरोपी पति इरफान को गिरफ्तार कर लिया।