फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने शव किया हंगामा, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के क्रशर प्लांट से गिट्टी लोडकर गोरखपुर जा रहा ट्रक रविवार को असंतुलित होकर गाजीपुर में पलटने से मड़िहान निवासी खलासी युवक की उसमें दबकर मौत हो गई। युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह परिजनों शव को मड़िहान थाने के सामने रखकर हंगामा किया। मड़िहान पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पटेवर ग्राम सभा के मड़िहान कपसा झरना निवासी 18 वर्षीय महेश पड़री थाना क्षेत्र के अघवार निवासी बृजभूषण यादव के ट्रक पर खलासी था। शनिवार की शाम मड़िहान क्रशर प्लांट से गिट्टी लोडकर चालक के साथ गोरखपुर जा रहा था। रास्ते में गाजीपुर के पास असंतुलित होकर ट्रक पलट गया। सूचना परिजनों को मिली तो घबरा गए। पहले बताया गया कि घायल महेश का इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल जा रहा है। जानकारी होने पर परिजन गोरखपुर जा रहे थे की बीच रास्ते मे फोन आया कि महेश का शव एंबुलेंस से घर भेज दिया गया है। शव आने पर आक्रोशित परिजन सोमवार की सुबह मड़िहान थाने पहुंचे। सड़क पर शव रखकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पहले पुलिस ने गाजीपुर का मामला बताकर टालमटोल किया पर परिजन भी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस संबंध में निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें