फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बादलों की आंख मिचौली से बढ़ी उमस, पंखे-कूलर भी पड़े बेअसर

विज्ञापन
तेज धूप के बीच मिर्जापुर-लालगंज मार्ग पर लोहंदी के बीच गुजरते बाइक सवार।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। आषाढ़ के महीने में मौसम की बेरुखी लोगों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को दिनभर बादलों और धूप की आंखमिचौली के बीच उमस इतनी बढ़ गई कि पंखे और कूलर भी राहत देने में बेअसर रहे।
विज्ञापन

हवा लगभग थमी रहने से घर के भीतर और बाहर लोगों का पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। बारिश की आस लगाए लोग बादलों को निहारते रहे, लेकिन बरसात के बजाय तेज धूप निकलने से परेशानी और बढ़ गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण वातावरण में नमी बढ़ी, जिससे उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर से लेकर गांव तक आमजन के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान नजर आए। कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लोग दिनभर पंखों और कूलर के सामने बैठे पसीना पोंछते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी रही। नगर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी। सहालग के मौसम में बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या कम रहने से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई।
ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना कम है। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन जोरदार बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें