फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर यमराज के विशाल प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड में रैपुरिया गांव के गंगा किनारे स्थित (श्मशान घाट) चित्रकूट घाट पर (धर्मराज) यमराज की विशाल प्रतिमा का अनावरण रविवार को वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. जवाहर सिंह ने किया।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, धर्मराज यमराज प्रत्येक मनुष्य की मृत्यु के पश्चात उसके कर्म के अनुसार स्वर्ग अथवा नरक में भेजते हैं। काफी समय से यहां पर प्रतिमा स्थापना का विचार किया जा रहा था। जिले में धर्मराज यमराज की यह पहली प्रतिमा है। इसकी लंबाई 5 फीट और चौड़ाई 2.5 फीट है। इसकी लागत 3 लाख 70 हजार रुपए है। प्रमुख दान दाताओ में उर्मिला देवी पत्नी डॉ. जवाहर सिंह, राजगौरव सिंह, ईं राज बहादुर सिंह, विनिता सिंह, ऊषा देवी, माधुरी देवी, रमा सिंह, मंजूलता सिंह, जुही सिंह सहित कुल 26 लोगों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना हो सकी है। पुरोहित राम चरित्र पाठक ने विधिवत हवन पूजन के साथ प्रतिमा का अनावरण कराया। इस दौरान डॉ. प्रवीण पटेल, डॉ अजीत सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, डा. सीबी तिवारी, रमेश सिंह स्वामी, संजय मिश्रा, शमशेर बहादुर सिंह, सुमित जायसवाल, अश्विनी सिंह, कमलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनोज सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें