फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन की समाप्ति के बाद कराए कार्यों की प्रगति दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने सीएम की प्रस्तावित मंडलीय समीक्षा के लिए हुई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद जो भी कार्य कराए गए हैं उनकी प्रगति निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्यों के कार्यदायी विभागों एवं विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। नई सडकों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, ओडीआर /एमडीआर/राज्य मार्गों के अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई नगर पालिका/निगम व प्राधिकरण/जिला पंचायत आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माणाधीन सडकों को गड्ढामुक्त किए जाने की प्रगति, अधूरे निर्माण कार्य, स्मार्ट सिटी योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, निर्मार्णाधीन/स्वीकृत ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही 50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इसमें मेडिकल कॉलेज के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभग कन्हैया झां, देवपाल, आईएस साहू, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें