फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा के लिए पहुंच गईं 3000 खाट

Tue, 13 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मड़िहान के देवरी में ट्रकों से पहुंचे खाट।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने के लिए लखनऊ से तीन हजार खाट जिले में सोमवार को पहुंच गईं।  बिहसड़ा में 15 सौ और देवरी मड़िहान में 15 सौ खाट ट्रकों से पहुंच चुकी हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने खाट सभा स्थल और रोड शो का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल को अपनी निगरानी में ले लिया है। जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो सके। एसडीएम मड़िहान रत्नप्रिया और सीओ नक्सल केपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और मंच का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


खाट सभा को देखते हुए लखनऊ से खाटों के आने का क्रम रविवार से शुरु हो गया था। सोमवार को सभी खाट निर्धारित स्थान पर पहुंच गईं। इन खाटों को सभा के बाद किसानों को देने की योजना है।  जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कांग्रेसजन खाट सभा और रोड शो को सफल बनाने में दिन रात एक किए हुए हैं। मड़िहान में राजेशपति त्रिपाठी, मड़िहान विद्यायक ललितेशपति त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, कांता सिंह, दुर्गा मिश्रा आदि ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं कांग्रेसजन किसानों को एकत्र करने के लिए दिन भर गांव-गांव भ्रमण करते रहे। पीडब्लूडी द्वारा देवरी में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज में खाट सभा की तैयारियां भी जोरों से हो रही हैं। उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी, राजेश नारायण तिवारी, रमाकांत, राजधर दूबे, संजय गुप्ता, कड़े प्रसाद, जनार्दन पांडेय, भूपेेद्र शुक्ला और द्वारिका पाल की टीम तैयारियों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें