फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोते समय अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मची चीख- पुकार; परिवार के छह लोग मलबे में दबे

Thu, 02 Jan 2025 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में गुरुवार की सुबह अचानक कच्चा मकान गिरने से परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। आनन- फानन सभी को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान एक को गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में गुरुवार की भोर में लगभग चार बजे बसही गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे मकान में सो रहे परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य सदस्य पड़ोसियों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

विज्ञापन


यह है मामला
बसही गांव निवासी अगनू (50) अपनी पत्नी जीरावती (47), पोतियां अंशिका (02) और रेशमा (03), पुत्र विकास (28) और बहू अमरावती (24), पत्नी अमरेश के साथ मकान में सो रहे थे। भोर में चार बजे अचानक मकान गिरने की तेज आवाज से पड़ोसियों की नींद खुल गई। चीख- पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि परिवार के सदस्य मलबे में दबे हुए थे। 

ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी सदस्यों को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि अगनू का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पड़ोसियों की त्वरित सहायता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें