फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की कर दी तैनाती अस्पताल का पता नहीं

Sat, 18 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
Hospital
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में जनता की मांग पर तत्कालीन डीएम चंद्रमा प्रसाद ने खोराडीह व धौहां ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का आवश्वासन दिया था। आश्वासन के 15 वर्ष बीतने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा विगत छह माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में पीएचसी का निर्माण चल ही रहा है, तब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों की तैनाती भी     कर दी गई। 

निर्माणाधीन खोराडीह व धौहां में चिकित्सीय सुविधाओं का टोटा होने से वहां पर तैनात किए गए कर्मचारियाें की तैनाती सीएचसी राजगढ़ पर फिलहाल की गई है। सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सा प्रभारी डा. सुदीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर तैनात वहां के कर्मचारियाें को नीयत स्थान पर भेज दिया जाएगा। बता दें कि सीएचसी राजगढ़ पर वर्तमान समय में छह-सात चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है, जिससे मरीजाें को समुचित व्यवस्था प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ का इलाका सोनभद्र जनपद से सटा होने के वजह से वहां के दर्जनों गांवों के मरीज राजगढ़ सीएचसी पर पहुंच कर चिकित्सीय सुविधाएं लेते रहते हैं, वहीं विकास खंड राजगढ़ के करीब 40 ग्राम पंचायताें के मरीज अपना उपचार कराने के लिए राजगढ़ सीएचसी पर पहुंचते हैं। बघौड़ा, पचोखरा व सक्ेशगढ़ में पीएचसी का निर्माण हो जाने से राजगढ़ के सीएचसी पर मरीजों का भर कम हो गया है, जिससे मरीजों को सहुलियतें मिल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें