फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खाैफनाक अंत : प्रेमी जोड़े ने पहले खाया जहर, फिर लेट गए ट्रेन की पटरी पर; मिलने नहीं देते थे परिजन

Wed, 04 Dec 2024 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : ट्रेन से कटकर प्रेमी-प्रेमिका की माैत के बाद माैके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों की लाश काे कब्जे में ले लिया गया। वहीं, परिजनों में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाया था। इसी से दोनों नाराज थे।
विज्ञापन
मिर्जापुर के चुनार थाना की घटना। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के जमुई आरडीएस के सामने रेलवे लाइन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुधवार की भोर में करीब तीन बजे ट्रेन से कटकर प्रेमी और प्रेमिका ने अपनी जान दे दी। दो लोगों के माैत की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


जिले के रैपुरिया निवासी राजकुमार (25) गांव की ही एक युवती सपना (16) से प्रेम करता था। अप्रैल माह में लड़की के परिजनों ने युवक पर पुत्री को बहला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। इसके बाद बुधवार की भोर में जमुई रेलवे लाइन के पास पहुंचकर दोनों ने पहले विषाक्त सेवन किया फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे लेकर परिजनों को सूचना दी।

इस बाबत चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि अप्रैल माह में लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रेम संबंधों में दोनों ने जान दी है। रेलवे लाइन के पास जहर की शीशी भी मिली है। इससे लग रहा है कि पहले विषाक्त का सेवन किया गया होगा। उसके बाद ट्रेन से कटकर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें