फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाशिवरात्रि पर भयानक हादसा..., गंगा में डूबी पांच किशोरी, युवक ने तीन को बचाया; दो की माैत

Wed, 26 Feb 2025 09:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

पांच किशोरियों महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने गई थीं। नहाने के दाैरान सभी डूबनें लगीं तो आवाज सुनकर एक युवक ने तीन किशोरियों को बचा लिया। वहीं दो की माैत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कुसुम और काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में महाशिवरात्रि पर बुधवार को सुबह गंगा में दोबारा स्नान करना दो किशोरियों के लिए काल बन गया। नहाते समय गहरे पानी में पांच किशोरियां डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे गांव के एक युवक ने तीन किशोरियों को बचा लिया, लेकिन दो डूब गईं। गोताखोरों ने छह घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए।

विज्ञापन




जलालपुर माफी की निषाद बस्ती की काजल (16) पुत्री राजू साहनी, सीता (18), गीता (16) पुत्री खुशहाल, रामगरीब की बेटी कुसुम (17) अपनी बहनों रूपा (16), कविता (14) और पायल (13) के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के पास गंगा स्नान करने गई थीं। नहाने के बाद सभी किशोरियां बाहर निकल आईं। इसी बीच कुसुम समेत पांच किशोरियां दोबारा नहाने लगीं जबकि पायल और सीता घाट पर ही खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरियों की माैत के बाद बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों में मचा कोहराम
नहाते समय पांचों किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं। यह देख घाट पर मौजूद पायल और सीता चिल्लाने लगीं। चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहा युवक कन्हैया वहां पहुंचा और किशोरियों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा। उसने किसी तरह गीता, रूपा और कविता को बचा लिया, लेकिन कुसुम और काजल गहरे पानी में डूब गईं। 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गंगा किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर चुनार कोतवााल रविंद्र भूषण मौर्या और तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह पहुंचे। गोताखोरों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कराई गई। 

करीब छह घंटे बाद दोपहर ढाई बजे कुसुम और काजल के शव को गोताखोरों ने बरामद किया। दोनों किशोरियों के पिता मजदूरी करते हैं। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि किशोरियों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

बोले अधिकारी
जमालपुर माफी गांव के पास गंगा में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत हुई है। गोताखोर ने दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिया है। - राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम चुनार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें