फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होप वेलफेयर ट्रस्ट ने सौ वनवासी परिवार को बांटा राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। होप वेलफेयर ट्रस्ट ने दिल्ली की गूंज संस्था के सहयोग से बृहस्पतिवार को अहरौरा के जंगल महाल में सौ गरीब परिवारों को राशन किट वितरित किया। ऐसे लोगों को होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा लगातार राशन की व्यवस्था कराई जा रही है। इसमे पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, एक नमक का पैकेट तथा एक लीटर तेल है। खाद्य सामग्री मिलने के बाद इनके चेहरे चमक उठे। आज उसी क्रम में अहरौरा क्षेत्र के सारादह व बरही से लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री दिया गया। इसमें मुख्य रूप से वनवासी, आदिवासी, बुजुर्ग महिला और विधवा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन होप वेलफेयर ट्रस्ट के श्यामकांत सुमन ने किया। होप वेलफेयर संस्था के प्रेसीडेंट रवि मिश्रा, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय के साथ संदीप गुप्ता मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें