फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: धू - धू कर जलने लगी दुकान, मौके पर मची अफरा तफरी, पांच लाख का सामान खाक

Fri, 15 Nov 2024 10:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल स्थित दुकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तब अग्निशमन की टीम पहुंचती सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। आग लगने की घटना में पांच लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से सबकुछ स्वाहा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत शीतला धाम विजयपु्र परिसर में शुक्रवार की रात आठ बजे आग लगने से दुकान में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया। आग से 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शीतला मंदिर के पुजारी बंटी पंडा की  विसातबाना  की दुकान  है। जिसमें शुक्रवार की रात आग लगने से पूरी दुकान जल कर राख  हो गयी। किसी तरह ग्रामीणों व फायरब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया ।

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम  जब दुकान बंद कर दुकानदार घर चले गये तो रात सवा आठ बजे के आस पास  आग की उंची  लपट देखकर लोगो ने  दुकानदार  को सूचना दी । दुकान में रखा खिलौना, पूजा सामग्री , सौंदर्य प्रशाधन की सामग्री ,पूरी तरह  से जलकर राख  हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय जनता ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची तब तक सबकुछ जल कर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के सामान ज्यादा होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था और सबकुछ  जलकर राख  हो गया  है।
विज्ञापन


बंटी पंडा ने आशंका जताया है कि बिजली की  शार्टसर्किट के कारण आग लगी और लगभग पांच लाख  का क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें