फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रिपल आईटी पीएचडी में प्रवेश के बाद हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय के गणित विभाग के छात्र भवानी प्रसाद शुक्ला को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईआईटी सूरत में पीएचडी में प्रवेश मिला है। शुक्रवार को उनका कॉलेज में सम्मान किया गया।तहसील क्षेत्र के सहसपुरा गांव निवासी भवानी प्रसाद शुक्ला को प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शोध जीवन की शुभकामनाएं दीं। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार और सहायक प्रोफेसर डॉ गुरु प्रसाद सिंह ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि यह सफलता गणित विभाग एवं महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें