मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज यूनियन बैंक में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़री थाना क्षेत्र के तोसवा गांव निवासी उमाशंकर दुबे (57) नगर के द्वितीय कंपनी में होमगार्ड था।
उनकी ड्यूटी इस समय नगर के वासलीगंज-बरियाघाट रोड स्थित यूनियन बैंक में लगी थी। शुक्रवार की दोपहर वह अचानक गश खाकर गिर गया। लोगों ने वासलीगंज पुलिस चौकी में सूचना दिया। सूचना पर 112 की पीआरवी होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने होमगार्ड को मृृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक उसे हार्ट अटैक आया है। सूचना पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय और सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।