फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 30 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास से हिस्ट्रीशीटर बदमाश सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या के प्रयास, मादक पदार्थ की तस्करी समेत अन्य मामलों में 30 मुकदमों में वांछित था।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोटीयानी गली निवासी सर्वजीत सिंह उर्फ मन्नी सरदार पर मारपीट, हत्या के प्रयास, अवैध असलहा रखने, मादक पदार्थ की तस्करी समेत विभिन्न मामलों में 30 मुकदमें दर्ज है। मन्नी सरदार कटरा कोतवाली के टाप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो गई है। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी मन्नी सरदार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें