सीमांगन करने गई राजस्व टी मके सामने पिटाई करते विपक्षी, वीडियो बनाते नायब तहसीलदार। स्रोत- वीडि
देहात कोतवाली क्षेत्र के सिनहर कला-हीरापट्टी का मामला, नायब तहसीलदार के सामने होती रही पिटाई, बनाते रहे वीडियो
मिर्जापुर। देहात कोतवाल क्षेत्र के सिनहर कला व हीरापट्टी चकमार्ग बंजर भूमि पर कब्जा हटाने के लिए सीमांकन करने के लिए बिना पुलिस के गई राजस्व टीम के सामने ही हिस्ट्रीशीटर रामबाग यादव के परिवार ने शिकायत कर्ता अखिलेश कुमार, उसके भाई राजा और पिता रामललित पर हमला कर दिया। मनबढ़ खेत में दौड़़ा-दौड़ा कर पिटाई करते रहे। राजस्व की टीम वीडियो बनाती रही। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी अखिलेश कुमार ने ज्ञापन देकर बताया कि सिनहर कला में उसकी पांच बीघे जमीन पर हिस्ट्रीशीटर रामबाग यादव का कब्जा है। उसकी जमीन पीछे है। इसके अलावा वह सरकारी चकमार्ग, बंजर व नवीन परती भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। इससे रास्ता बंद है। जमीन पर कब्जा करने की शिकायत करने पर राजस्व की टीम सीमांकन करने के लिए सिनहर कला पहुंची। अखिलेश कुमार ने राजस्व टीम को पुलिस लेकर चलने को कहा। बताया कि विपक्षी रामबाग यादव हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के न होने वह मारपीट करने लगेगा पर राजस्व टीम बिना पुुलिस के पहुंची। नायब तहसीलदार के साथ पहुंची राजस्व की टीम सीमांकन करने लगी। हिस्ट्रीशीटर के परिवार ने हमला कर दिया। इसमें अखिलेश, उसके भाई राजा और पिता रामललित की खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करने लगे। राजस्व टीम वीडियो उन्हें रोकने के बजाय वीडियो बनाने में लगी रही। वायरल वीडियो में पीड़ित कर रहा है कि पुलिस न लाने का नतीजा है। किसी तरह हमले से जान बचाकर निकले। सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर विपक्षी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामबाग यादव समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
सीमांगन करने गई राजस्व टी मके सामने पिटाई करते विपक्षी, वीडियो बनाते नायब तहसीलदार। स्रोत- वीडि