फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बगही में निधन के बाद नेत्रदान कर हीरामनी ने दिया रोशनी का उपहार

विज्ञापन
नेत्रदान के बाद हीरामनी देवी के परिजनों को प्रमाण पत्र देते आई बैंक सोसायटी के लोग।-सोशल मीडिया
विज्ञापन
- आर्यवीर दल के प्रयास से बगही में हुआ नेत्रदान, परिजनों के नेक कार्य की सराहना
विज्ञापन


मिर्जापुर। सार्वदेशिक आर्यवीर दल मिर्जापुर के प्रयास से ग्रामसभा बगही निवासी स्व. शिवानंद सिंह की पत्नी हीरामनी देवी के निधन के बाद बुधवार को उनका नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान साह हॉस्पिटल, रामकटोरा, वाराणसी और वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के सहयोग से डॉ. अजय सिंह व उनकी टीम ने यह प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

परिजनों की सहमति से किए गए इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद है। इस दौरान महिला के बेटे अजय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार, ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रेशु पटेल ने नेत्रदान जैसे नेक कार्य के लिए शोकाकुल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें