रेलवे स्टेशन चुनार के पास मंंगलवार की रात अपने घर लौट रहे एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी चुनार ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दे दी है। ओडिशा के गंजाम जिला के भुगुड़ा थाना क्षेत्र के चैतन प्रसाद गांव निवासी सदाननन नायक (42) जम्मू में मजदूरी करता था। पांच महीने पहले वह जम्मू गया था। होली पर वह घर लौट रहा था। चुनार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात को वह ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की उसके पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जीआरपी प्रभारी चुनार रमाशंकर यादव ने बताया कि ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई।