फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेलकूद में बीकाम संकाय को सबसे अधिक पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न खेलों का फाइनल मुकबला कराने के बाद विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन

फुटबाल महिला वर्ग में फैशन टेक्नोलाजी, वालीबाल पुरुष में बीकाम, महिला में एमबीए एग्री बिजनेश, बास्केटबाल पुरुष में बीकाम, छात्राओं में बीएससी एजी, टेबल टेनिस सिंगल पुरुष में एमबीए एग्री बिजनेश, महिला में बीकाम की छात्रा विजयी रही। कैरम पुरुष में बीकाम, महिला वर्ग में मार्डन आफिस मैनेजमेंट, शतरंज पुरुष वर्ग में बीकाम (एफएमएस), महिला में बीकाम (आनर्स), शाटपुट पुरुष वर्ग में हास्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट व महिला वर्ग में फार्मेसी, जेवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में बीकाम आनर्स व महिला वर्ग में फूड प्रोसेसिंग मैनेजमेंट, डिस्कस पुरुष वर्ग में बीकाम आनर्स और महिला वर्ग में फूड प्रोसेसिंग मैनेजमेंट, रिले रेस 400 मीटर पुरुष वर्ग में वेटनरी साइंस, महिला वर्ग में एमएलटी, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में एमएलटी के छात्र विजयी हुए।
मुख्य अतिथि आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा, अंतराष्ट्रीय पावरलिफ्टर व गोल्ड मेडलिस्ट विरेंद्र सिंह मरकाम, राष्ट्रीय पावरलिफ्टर व गोल्ड मेडलिस्ट ज्योति सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। उप क्रीड़ा निदेशक डा. किरण दामले न अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डा. आशीष लतारे, डा. मनोज कुमार मिश्र, कौस्तव चटर्जी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें