अहरौरा। चौक बाजार गंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने जीत का कीर्तिमान बनाया है। अहरौरा निकाय क्षेत्र के चर्चित वार्ड चौक बाजार गंज से भाजपा उम्मीदवार आनंद कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसाद को सर्वाधिक मतों के अंतर से हराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस वार्ड में 79.84 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना में आनंद कुमार को 509 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे दुर्गा प्रसाद को मात्र 95 मत पाकर संतोष करना पड़ा। इस तरह आनंद कुमार ने 414 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो नगर के सभी वार्डों में सर्वाधिक है। इससे ज्यादा मतों के अंतर से किसी ने जीत दर्ज नहीं किया है।