फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईस्कूल की छात्रा ने भटौली पुल से गंगा में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने होली के दिन सोमवार को दोपहर में भटौली पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से मंगलवार को सुबह नौ बजे शव बरामद किया।
विज्ञापन

भटौली गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा मंजू बिंद (16) पुत्री राजेश बिंद ने होली के दिन सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे भटौली पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद जौसरा गांव के युवकों ने किशोरी को नदी में कूदते देख दौड़े। हालांकि तब तक छात्रा ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से किशोरी की खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह पुलिस ने खोजबीन कर शव बरामद किया। छात्रा के पिता राजेश बिंद ने बताया कि पुत्री का बीएचयू से इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। एक साल से वह अवसाद में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी ने गंगा नदी में छलांंग लगा दी थी। उसका शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें