फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उच्च न्यायालय ने घोषित किए पांच स्थानीय अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2026 में होने वाले अवकाश व स्थानीय अवकाश के संबंध में पांच स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने बताया कि पांच छुट्टियों में 23 जनवरी को बसंत पंचमी, पांच मार्च को होली, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 11 नवंबर को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती, 17 दिसंबर को कंतित शरीफ उर्स है। इसके अलावा उच्च न्यायालय ने द्वितीय शनिवार और रविवार को पड़ने वाले अवकाश के स्थान पर दूसरे दिन अवकाश घोषित किया है। इसमें 15 फरवरी को रविवार को पड़ने वाले महा शिवरात्रि के अवकाश के स्थान पर 19 अक्तूबर को महानवमी का अवकाश और आठ नवंबर रविवार को पड़ने वाली दीपावली के अवकाश के स्थान पर 10 नवंबर को अवकाश रहेगा। इन तिथियों में मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालय व कार्यालय, न्यायालय सिविल जज चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, लालगंज के न्यायालय व कार्यालय बंद रहेंगे। चतुर्थ शनिवार 28 मार्च और 25 अप्रैल को जनपद न्यायालय में न्यायिक कार्य दिवस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें