फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन दायिनी गंगा को स्वच्छ बनाने में करें सहयोग

Wed, 03 May 2017 12:12 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
शपथ लेते लोग
विज्ञापन
गंगा सप्तमी पर जिले में मंगलवार गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने नारघाट और बरियाघाट में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। गायत्री परिवार ट्रस्ट, महिला प्रबोधिनी सहित तमाम संस्थाओं के सदस्यों ने इस मौके पर गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन दायिनी गंगा को स्वच्छ रखने में जनमानस सहयोग करें। इससे पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई और नुक्कड़ नाटक किया गया। खुले में शौच मुक्त ग्रामों में गौरव यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

  
डीएम ने कहा कि गंगा को केवल सरकार के भरोसे निर्मल नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए जन समुदाय को आगे आना होगा।  इंद्रजीत शुक्ला, सालिक राम मौर्य, नंदिनी मिश्रा, हरिमोहन यादव, रमेश चंद्र ओझा ने गंगा की स्वच्छता का संकल्प लिया। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा किनारे स्थित गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कछवां के गेगराव, केवटावीर, बरैनी, बजहा गांव में डीएम े और प्रभारी सीडीओ हरिचरण सिंह ने गंगा सफाई अभियान चलाया।

कमलेश दूबे, बाबा सिंह, शीला उपाध्याय, विनोद कुमार, विजय नरायण साथ रहे। विकास खंड सीखड़ में गंगा सप्तमी पर पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय मवैया और मिसिरपुर के बच्चों ने निकाली। रैली के समापन पर शिक्षिका निराशा सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रुपेश सिंह, बिरजू, अर्जुन राम, राम लखन, वीरेंद्र, मान सिंह, संज्ञा, रीना, शैल, शशिकला आदि मौजूद रहे। चुनार में गंगा सप्तमी पर उत्तर वाहिनी गंगा सेवा समिति की ओर से मां का दूध से अभिषेक किया गया। एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने गंगा की विधिवत पूजा की। मौजूद लोगों को गंगा महत्ता बताते हुए स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। छानबे क्षेत्र के गंगा के किनारे 34 गांवों में सफाई अभियान चलाया गया और प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभारी बीडीओ वागीश शुक्ला के निर्देशन में जोपा, निफरा, भैदपुर, नदिनी, नौगांव में संकल्प रैली निकाली गई। इस दौरान जया सिंह, अखिलेश सिंह, सुषमा यादव, आनंद सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, पुष्पा सिंह आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। नरायनपुर में छोटा मिर्जापुर में संकल्प दिवस पर आयोजित बैठक में स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रियंका सिंह, सरोज साहनी, प्रमोद सिंह, राजेश निषाद, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें