फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शास्त्री पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। दुद्धी-लुंबिनी मार्ग स्थित शास्त्री पुल पर सड़क की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद शनिवार को 10 बजे से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन

शास्त्री पुल पर मरम्मत का काम होने के कारण नौ दिसंबर को सुबह आठ बजे से 13 दिसंबर को रात आठ बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। इसके तहत पुल के ऊपर केमिकल में सीमेंट और गिट्टी आदि मिलाकर सड़क पर एक परत चढ़ाने का काम होना था। चील्ह चौराहा और शास्त्री पुल पर बैरिकेडिंग करके बड़े वाहनों को जाने से रोका जा रहा था। इसके चलते लोगाें को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच 13 दिसंबर तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते शनिवार को भी दिन में बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। शुक्रवार को कार्य पूरा होना था जो नहीं हो सका। शनिवार को सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि शास्त्री पुल पर सड़क की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अब सभी प्रकार के वाहनों का पुल पर आवागमन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें