फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजगढ़ क्षेत्र में ओला पड़ने से फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया क्षेत्र में गरज-चमक के साथ ओला पड़ने से हुई क्षति से किसान चिंतित थे, इस बीच सिटी ब्लाॅक के खजुरी, महेवा, हरिहरपुर बेदौली, अर्जुनपुर, अनंतराम पट्टी के अलावा राजगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार को ओला पड़ने के साथ हुई तेज बारिश से किसानों की फसलें गिर गईं। बेमौसम हुई बारिश से गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों, अरहर की फसलों को काफी नुकसान हुआ। बारिश से बर्बाद फसलों के बदले किसानों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है। उधर, शाम को शहर में भी बारिश हुई।राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गरज-चमक के साथ ओला पड़ने व बारिश होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। कम्हरिया, सेमरी, सरसो, नौड़िहाव, दारानगर सहित कई गांवों में पत्थर गिरने से गेहूं, सरसों, चना, जौ, मटर व सब्जियों की खेती बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

बीते रविवार को हलिया क्षेत्र के अहुंगीकला, अहुगी खुर्द, सोनगढ़ा, बैधा, बरयां, व्यौगुना, हलिया, हथेड़ा, महोखर, बरबसा गहरवार, तीता, पटपरा, परसिया, मुड़पेली, उमरिया, थोथा, भटवारी, महेशपुर, नौगंवा आदि गांवों में ओलावृष्टि से किसानों की दलहनी, तिलहनी के साथ गेहूं की फसलों की काफी नुकसान हुआ है। इस बीच मंगलवार को भी अचानक हुई बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई।
जिगना क्षेत्र में भी मौसम साफ न होने से किसान चिंतित नजर आए। खेत और खलिहानों में पड़ी फसलें भीग गई हैं। गेहूं, चना व अरहर की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। किसानों ने ओला व तेज बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

राजगढ़ व सक्तेशगढ़ इलाके में परंपरागत खेती के अलावा कई किसानों ने स्ट्राबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती की है। दो दिन पहले जहां क्षेत्र में ओला पड़ने से ये फसलें बर्बाद हुई थीं, वहीं मंगलवार को फिर ओेला पड़ने से बची रह गई फसलें भी बर्बाद हो गईं। गढ़वा, कोन क्षेत्र में स्ट्राबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाली नीलू सिंह का कहना है कि पौने दो घा में स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट के अलावा टमाटर आदि की खेती की गई थी। ओला पड़ने व बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद हो गईं।
उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। इसके तहत रबी मौसम में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, लाही-सरसों एवं अलसी को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित किया गया है। असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, जलभराव आदि से फसलों को क्षति होने की स्थिति में योजना के तहत बीमा कंपनी द्वारा सहायता के रूप में क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है। ऐसे किसान जिन्होंने रबी 2022-23 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित फसल का बीमा कराया है और फसलें यदि नष्ट हुई हैं तो वे 72 घंटे के अंदर इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 18002660700 व 18008896868 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें