फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur crime: पिता से विवाद में बच्चे के सीने में मारा पेचकस, अस्पताल में भर्ती, क्या है मामला ?

Tue, 21 Mar 2023 08:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

भटवा पोखरी राजेंद्र नगर मोहल्ले में सोमवार की रात को पिता से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पुत्र के सीने में पेचकश से हमला कर दिया।
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी राजेंद्र नगर मोहल्ले में सोमवार की रात को पिता से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पुत्र के सीने में पेचकश से हमला कर दिया। जिससे पुत्र लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी राजेंद्र नगर गली निवासी मुकेश विश्वकर्मा बर्तन निर्माण का कार्य करते हैं। सोमवार की रात को मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। इसके बाद वह घर चले आए। घर आने पर जब उनके पुत्रों को विवाद के बारे में पता चला तो उनके दो पुत्र अमन वह अनुज विश्वकर्मा उस व्यक्ति के घर विवाद का कारण पूछने गए। जिस पर व्यक्ति ने अनुज के सीने में पेशकश से हमला कर दिया। जिससे अनुज लहूलुहान होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें