कायाकल्प एवार्ड योजना के तहत बृहस्पतिवार को मंडलीय अस्पताल के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मंडलीय अस्पताल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआईसी डा. कमल कुमार और सीएमओ डा. पीडी गुप्ता रहे।
सीएमओ ने सभी विभाग के प्रभारी और कर्मचारियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। सीएमओ ने कहाकि स्वास्थ्य कर्मचारियों के मेहनत के चलते अस्पताल को पुरस्कार मिला है। एसआईसी डा. कमल कुमार ने बताया कि कायाकल्प एवार्ड योजना के तहत मंडलीय अस्पताल के प्रथम आने पर उसे तीन लाख रुपये मिले थे। इस पैसे का आधा बजट अस्पताल में कार्य करने और आधा बजट बेहतर कार्य करने वाले को देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मैनेजर अनुज सिंह, डा. एसके सिंह, डा. सुनील सिंह, डा. नंदलाल, डा. देवराज, डा. आलोक, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक बृजेश मिश्रा, मंडलीय सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डा. शालिनी सिंह, जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डा. प्रियंका त्रिपाठी, उषा किरन, मंजू, सुषमा पांडेय, रितू निषाद, अनिल तिवारी, विमलेश दूबे, मयंक मिश्रा आदि रहे।