फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ माह बाद अपने टीकाकरण के अभियान की शुरूआत की। इसके लिए जनपद के 12 विकास खंडों पर स्थित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण के सावधानियों का पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग के तमाम योजनाओं को बंद कर दिया गया था। कोविड-19 के बीच अब विभाग ने बीमारियों से लड़ने वाले टीकाकरण लगाने का अभियान शनिवार को भरूहना स्थित केन्द्र से शुरूआत किया। विभाग द्वारा जनपद के हर केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों व आने वालों को मास्क सेनेटाइजर का पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर केद्रों पर पहुंचाने का कार्य किया गया है। जिले में विभाग द्वारा 34 सत्रों का आयोजन किया गया । जिसमें 1746 गर्भवती महिला व 4741 बच्चों का टीकाकरण लगाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें