चुनार। जमुहार गांव में बिजली कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चुनार मनीष कुमार झा, उप खंड अधिकारी विपिन पटेल, अवर अभियंताओं सहित विद्युत विभाग चुनार, अहरौरा, जमालपुर, नरायनपुर, सीखड के 72 बिजली कर्मियों का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में स्थानीय चिकित्सकीय टीम ने जांच की। बिजली कर्मियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सलाह दी कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए विभागीय कार्य करें और उचित दूरी बनाए रखें। टीम में कोविड-19 सुपरवाइजर सर्वेश कुमार, अनिल कुमार, धनेश आदि प्रमुख रहे।