फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार पर हेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने और अपने वरिष्ठ पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने पर शहर कोतवाली के एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल/ हेड मोहर्रिर अश्विनी कुमार यादव का शुक्रवार की शाम को थाने के एक उप निरीक्षक से विवाद हो गया था। दोनों लोगों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसमें हेड कांस्टेबल ने उप निरीक्षक को गाली दे देकर अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी शिकायत उप निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक से किया। अपने वरिष्ठ पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें