फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हेड कांस्टेबल पर धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के देवहट निवासी द्वारिका प्रसाद केसरी ने ड्रमंडगंज थाने के हेड कांस्टेबल नारायन शर्मा पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में द्वारिका प्रसाद केसरी कह रहे हैं कि उन्होंने ड्रमंडगंज घाटी के पास हनुमान मंदिर और लहुरियादह भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास देह व्यापार का धंधा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर 29 जून को की थी। इसके बाद थाने के हेड कांस्टेबल दो सिपाहियों और दारोगा के साथ उनके घर आकर धमकी देने लगे कि तुम्हें गांजा जब्ती के फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। वायरल वीडियो में हनुमान मंदिर के पास हो रहे गलत कार्य को बंद कराने की मांग के साथ शिकायतकर्ता ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कांस्टेबल नरायन शर्मा ने बताया कि आइजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत के संबंध में पूछताछ करने के लिए उपनिरीक्षक के साथ घर पर गया था। धमकी देने का गलत आरोप लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता को कोई धमकी नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें