फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बहादुर बुजुर्ग को सम्मानित किया

Mon, 28 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले नौ लोगों को आर्थिक मदद देकर सम्मानित किया। इसमें बलिया और मिर्जापुर के बहादुर शामिल हैं।

 कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि  मिर्जापुर के रामजीत यादव ने अपनी जान पर खेलकर कई बच्चों की जान बचाई।

जिले के दलापट्टी गांव के निवासी रामजीत यादव ने 15 सितंबर को गंगा नदी में नाव दुर्घटना में कई बच्चों को बचाया था। रामजीत ने कहा, नाव में पानी भरने लगा तो बच्चे उनसे लिपट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हें लगा कि अपनी जान बचाकर यदि बच्चों को डूबने दिया तो उनके मां-बाप उसे धिक्कारेंगे। वह भी खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जान की बाजी लगाकर बच्चों को बचाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पांच लाख रुपये की मदद देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें