फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नहीं लिया नाम वापस

Tue, 05 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए उम्मीदवारों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। नाम वापसी के लिए उम्मीदवार के आने का अधिकारी दिन भर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में नीलम सिंह के नाम वापस लेने की चर्चा गर्म रही, लेकिन नीलम सिंह के नाम वापस लेने का दावा कर रहे लोगों को काफी निराशा हाथ लगी।

वहीं कोई नाम वापसी नहीं होने के कारण प्रमिला सिंह, नीलम सिंह ननद-भौजाई चुनाव मैदान में है, तो वहीं सपा की तरफ से पारो यादव चुनाव लड़ रही हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को बहुजन समाज पार्टी से प्रमिला सिंह और समाजवादी पार्टी से पारो यादव ने नामांकन किया था। निर्दल प्रत्याशी के रूप में नीलम सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया था।

 जिसके चलते चुनावी माहौल गर्म हो गया था। नामांकन के बाद कयास लगाया जा रहा था कि नीलम सिंह अपना नाम वापस ले लेंगी, लेकिन सोमवार को नाम वापसी के दिन लोगों का कयास गलत साबित हुआ और नीलम सिंह ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर सहित पूरा कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन वापसी के दौरान शुक्त्रस्वार को जिला मजिस्ट्रेट

व चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह, एआरओ विजय बहादुर, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनको भी निराशा हाथ लगी। किसी प्रत्याशी ने नाम  वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें