फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस और गर्मी का कहर : पीएचसी में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज, छह भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ी उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। पीएचसी पटेहरा में सोमवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित छह मरीजों को भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं भर्ती वार्ड में पंखे बंद रहने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में भर्ती संतोषी देवी (35) निवासी पटेहरा कला, कलावती (60) निवासी ककरद, गुंजा (28) निवासी पियूरी, कृष्णावती (45) निवासी खंडवर दुबार, रागिनी (19) और भगवानी (45) निवासी घोरी का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चिकित्सकों के कमरों में एसी हैं, जबकि वार्ड के पंखे बंद हैं। घोरी के परमेश्वर और पटेहरा के सुरेश ने बताया कि उमस भरी गर्मी से मरीजों की हालत खराब है। अस्पताल में सोलर पैनल और जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया बिजली कटने और बैटरी लो होने से कुछ समय के लिए पंखे बंद हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें