फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्माइल पिंकी' के चेहरे पर लौटी मुस्कान: अब नहीं खाली कराया जाएगा घर, एक नोटिस ने बढ़ाई थी हलचल

Fri, 29 Sep 2023 11:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

ऑस्कर अवार्ड विनर फिल्म “स्माइल पिंकी” की प्रमुख किरदार पिंकी यूपी के मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव की रहने वाली हैं। उनके परिवार को वन विभाग ने घर खाली करने का नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
स्माइल पिंकी से मिलने पहुंचे तहसीलदार चुनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर अवार्ड प्राप्त कर विश्व पटल पर छाने वाली यूपी के मिर्जापुर की “स्माइल पिंकी”  के चेहरे पर शुक्रवार को एक बार फिर वही मुस्कान देखने को मिली, जो ऑस्कर जीतने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म में दिखी थी। रामपुर ढबहीं के छोटी खोरिया पहुंचे तहसीलदार ने पिंकी और उसके परिवार को आश्वस्त किया कि घर खाली नहीं कराया जाएगा।

विज्ञापन


ऑस्कर के बाद चर्चा में आई पिंकी के मामले का संज्ञान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लिया है। इसी कारण जिला प्रशासन की ओर से राहत मिल गई और वन विभाग को बैकफुट पर जाना पड़ा। रामपुर ढबही के छोटी खोरिया पहुंचे तहसीलदार चुनार शक्ति प्रताप सिंह ने पिंकी से कहा कि अब आपका घर कोई खाली नहीं कराएगा। इतना सुनते ही पिंकी मुस्कुरा उठी। 

नोटिस को किया गया स्थगित

सवाल अब भी है कि उस आवासीय भूमि पर ढाई दशकों से तीन पीढ़ी गुजारने वाला पिंकी का परिवार तथा 28 घरों का कुनबा कब तक सुरक्षित रह सकेगा। तहसीलदार चुनार शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करके घर बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर रिपोर्ट मंगाई गई है। बेदखली की कार्रवाई के लिए दिए गए नोटिस को स्थगित कर दिया गया है। पिता राजेंद्र सोनकर तथा पिंकी को आश्वासन दिया गया है कि घर कोई खाली नहीं कराएगा। 
ये भी पढ़ें: ऑस्कर फेम स्माइल पिंकी परेशान: प्रशासन ने आवास देकर बसाया, अब जंगल की भूमि बता उजाड़ने की तैयारी

विज्ञापन

गुमनामी के अंधेरे में पिंकी का गुजर-बसर

अपने पिता के साथ खड़ी स्माइल पिंकी - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के कटे होंठ को लेकर उनके जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म स्माइल पिंकी में मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबहीं के छोटी खोरिया गांव निवासी पिंकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। स्माइल पिंकी फिल्म को 2009 में ऑस्कर अवार्ड मिला था। पिंकी 2013 में लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबले में सिक्का उछाल कर टॉस कराने पहुंची थीं। इस प्रसिद्धि के बावजूद पिंकी का परिवार गुमनामी के अंधेरे में जीवन गुजर-बसर को मजबूर है। 

ग्रामीण बोले- डीएम साहब का भला हो

रामपुर ढबहीं के छोटी खोरिया में शुक्रवार सुबह जैसे ही तहसीलदार चुनार की गाड़ी रुकी आसपास के ग्रामीण खतरे की आशंका से परेशान हो गया। घर से बेदखल होने की चिंता 28 परिवारों को सता रही थी। परंतु जैसे ही तहसीलदार ने पिंकी तथा उसके पिता राजेंद्र सोनकर से कहा कि अब आपका घर कोई खाली नहीं कराएगा, डीएम साहब ने कहा है। इतना सुनते ही कुनबे के ग्रामीणों के मुंह से निकला भला हो डीएम साहब का, भगवान तरक्की दे, हर कोई डीएम की सलामती की दुआ करता दिखा।
विज्ञापन

नोटिस के खिलाफ सपा ने किया था प्रदर्शन

स्माइल पिंकी के परिजनों को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में दो मांगों का पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि वन विभाग नोटिस जारी कर स्माइल पिंकी का अपमान कर रहा है। स्माइल पिंकी के गांव ढबही में 24 से अधिक लोगों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। अहरौरा के सोनपुर गांव की एथलेटिक्स केएम चंदा के पिता सत्यनारायण प्रजापति आवास के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें