फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार महीने से हैंडपंप खराब, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलवारी खुर्द में पिछले चार महीने से खराब हैंडपंप प्रदर्शन करते ग्रामीण, संवाद
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द स्थित जुडिया रोड पर लगा हैंडपंप पिछले चार महीने से खराब पड़ा है। इससे करीब 20 घरों के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश उर्फ पिंटू कनौजिया के घर के पास लगा हैंडपंप ही आसपास के परिवारों के लिए पानी का एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन

हैंडपंप खराब होने के बाद से लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। इस समस्या के लिए कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। गांव के श्रीराम, कल्लू, अमरेश, दशरथ, राजू, पिंटू, राजकुमार, सोनू, बलराम, श्याम दुलारी और शारदा समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें