मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार से मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित बच्चों को हलवा और उपमा का वितरण किया गया। शुक्रवार से फरवरी माह तक पोषण योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के क्रम में यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसमें परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अतिरिक्त सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा आठ तक के विद्यार्थी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा आठ तक के विद्यार्थी शामिल हैं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों की रुचि के अनुसार उनको हलवा या उपमा सप्ताह में हर शुक्रवार को दिया जाएगा। यह व्यवस्था फरवरी माह तक होगी।