फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलिया: घर में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के बंधइता मजरे में बृहस्पतिवार शाम करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस गया, संयोग था उस समय घर में कोई नहीं था, इससे बड़ा हादसा टल गया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला। घर से निकलने के बाद मगरमच्छ पास के तालाब में चला गया। इससे तत्काल राहत तो मिली, लेकिन ग्रामीणों में अब भी दहशत बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में मौजूद मगरमच्छ कभी भी बाहर निकलकर लोगों या पशुओं पर हमला कर सकता है। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर वन कर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें