फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का आधा मौसम बीता, अमृत सहेजने को नहीं बन पाए सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में वर्षा का पानी सहेजने के लिए अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। कहीं नए तालाब बनाए जा रहे हैं तो कहीं पुराने तालाबों को और गहरा कराकर सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। काम शुरू हुए काफी समय हो गए, लेकिन अभी अत अमृत सरोवरों का काम पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि आधी बरसात तो बीत ही गई है, वर्षा का जल अब कहां संरक्षित होगा।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के तहत विभिन्न चरणों में 260 अमृत सरोवरों का निर्माण होना है। इसमें प्रथम चरण में 80, दूसरे चरण में 180 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में तैयार किए जाने की योजना है। इसमें से करीब 70 तालाबों के कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत की तरफ से जिले के सात विकास खंडों में से प्रत्येक में एक-एक अर्थात सात अमृत सरोवर तैयार करने की कार्ययोजना स्वीकृत है। इसी तरह से नगर पालिका मिर्जापुर क्षेत्र में भी दो अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। मनरेगा के तहत जहां भी अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, उनका क्षेत्रफल एक एकड़ से अधिक है। डीसी मनरेगा मो. नफीस का कहना है कि जिले में विभिन्न चरणों में 260 अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। जहां अमृत सरोवर बन गए हैं, वहां बारिश का पानी एकत्र हो रहा है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक 20 प्रतिशत कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। उन्होंने करीब 70 अमृत सरोवर 15 अगस्त तक तैयार कर लिए जाएंगे। प्रत्येक अमृत सरोवर पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है। उधर, जिला पंचायत की ओर से छानबे, सिटी, पहाड़ी, मझवां, जमालपुर, लालगंज व हलिया विकास खंड में से प्रत्येक में एक-एक तालाबों का चयन अमृत सरोवर बनाने के लिए किया गया है। इसके तहत जो पुराने उपेक्षित तालाब हैं, उनका चयन कर उसे ही नया रूप देने की तैयारी है। इसके तहत तालाब को गहरा करने के साथ ही आसपास पौधरोपण, पाथवे का निर्माण, झंडारोहण का स्थान, बैठने के लिए बेंच व प्रकाश आदि व्यवस्था की जाएगी। इन तालाबों के सुंदरीकरण से जल संरक्षण के साथ ही भूगर्भ जलस्तर में सुधार की संभावना है। इसके लिए जिला पंचायत की तरफ से चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया ने बताया कि अमृत सरोवर का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की तरफ से सुरेकापुरम कालोनी और विसुंदरपुर तालाब के जीर्णोद्धार कर अमृत सरोवर के रूप में तब्दील करने की तैयारी है। अमृत सरोवर बनाने के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। इसमें 90 लाख रुपये सुरेकापुरम तालाब तथा 70 लाख रुपये की कार्ययोजना विसुंदरपुर तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित की गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष मनोज जायसवाल का कहना है कि तालाबों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें