फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमाता को लेकर राजनीति नहीं,रखे सम्मान का भाव

Tue, 20 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को मां विंध्यावासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन रत्नाकर मिश्रा ने कराया।
विज्ञापन


दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गौ माता का सम्मान करें और उन पर राजनीति करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि दादरी की घटना दुर्भाग्यपूूर्ण है। दादरी मुद्दे पर राजनीति नहीं करें।
 
उन्होंने बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार विकास की नई दिशा देगी। महंगाई पर कहा कि यूपी और बिहार की गलत खरीद नीति के कारण प्रदेश में दाल महंगी हुई है।
विज्ञापन


जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के  लोगों को सस्ती दाल उपलब्ध कराने के लिए दाल का आयात किया जा रहा है, लोगों को जल्द ही सस्ती दाल मिलेगी। 

उन्होंने बनारस में साधु संतों पर लाठी चार्ज को दुखद घटना बताया। प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।          
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में नहरों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को आने वाले समय में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।  कहा कि मिर्जापुर और भदोही में पीतल और कालीन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।

जिसके लिए केंद्र सरकार नीति बना रही है। जो जल्द ही शुरु होगा। इस दौरान मनोज जायसवाल, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें