जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सैना के कैंप पर आतंकवादी हमले की चारों तरफ कड़ी निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया। सैनिकों की शहादत पर लोगों ने गम का इजहार किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बथुआ के निवासियों ने सोमवार को सेप्टन मिल तिराहे पर जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर किए गए आतंकवादियों के हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवादी देश पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश को विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस कायर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देंगे। कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा बन चुका है। पूरे विश्व के लिए खतरा बन चुका है। शिवलाल सोनकर ने कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। पाकिस्तान का इलाज भी इसी नीति के तहत किया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में रामबाबू, सोनू केसरी, सोनू मौर्य, रवि मोदनवाल, सूरज सोनकर, रामबाबू, सोनू केसरी, सोनू मौर्य,रवि मोदनवाल शामिल रहे।
उधर चुनार में लोगों ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और रस्तोगी तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान आतंकी हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने सरकार से मांग की कि जल्दी ही इस हमले का माकूल जवाब दिया जाय। पुतला फूंकने वालों में बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, डीके अवस्थी, अंकित पटेल, अभिलाष राय, बबलू सेठ, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे। वहीं चुनार में ही वकीलों ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
आतंकवादी हमले के विरोध में कांग्रेसजनों ने गिरधर के चौराहे पर प्रदर्शन किया। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय ने कहा कि पठानकोट में हमला और जम्मू कश्मीर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में लगातार आतंकवादी हमले आए दिन हमले हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि हमारी सरकार बनने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, जो खोखला साबित हो रहा है। छोटे खान, पशुपतिनाथ अग्रवाल, विजय कसेरा, दीनानाथ मिश्र, निक्शय पांडेय, रामसहाय सिंह, मनोज विश्वास, मनोज गुप्त, अमरचंद कसेरा, मालती उपाध्याय, जय सिंह, गोपाल तिवारी मौजूद रहे।