फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर जीआरपी ने की फिटनेटस ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाकडाउन के चलते खाली हुए प्लेटफार्म का सदुपयोग इस समय जीआरपी कर रही है। जीआरपी के जवानों ने खाली प्लेटफार्म को योग और ध्याम का क्लास रूम बना लिए हैं। सुबह के समय स्टेशन पर योग ध्यान करनेे के साथ जवान दौड़ लगाकर खुद को फीट रख रहे हैं।
विज्ञापन

कोराना संक्रमण के चलते किए गए लाकडाउन में ट्रेनों का संचालन बंद है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसर गया है। प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ रेलवे के स्टाफ ही नजर आते है। कोरोना महामारी के जंग में जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी कोरोना योद्धा के रूप में ड्यूटी दे रहे है। ड्यूटी करते समय स्वस्थ और सेहतमंद रहना भी जरूरी है। ऐसे में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने खाली पड़े प्लेटफार्म को योग और ध्यान की क्लास बनाया है। प्रतिदिन सुबह दो से तीन घंटे तक वहां पर जीआरपी के जवान योग-व्यायाम कर खुद को स्वथ बनाने में लगे है। योग के अलावा जवान खाली प्लेटफार्म पर दौड़ लगाते है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सुबह के समय योग आदि करने के बाद शरीर स्वस्थ बनाता है। इम्युनिटी सिस्टम बेहतर होता है। इसके अलावा सुबह प्लेटफार्म पर दौड़ लगाने से निरीक्षण भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें