फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आज, 50 कंपनियाें के प्रतिनिधि होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कचहरी स्थित सिटी क्लब परिसर में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सोमवार को 50 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिले में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 10 करोड़ रुपये से कम निवेश करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जबकि इससे ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सजीव प्रसारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत औद्योगिक विकास परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। नगर विधानसभा क्षेत्र के सिटी क्लब के अलावा मझवां, चुनार, मड़िहान और छानबे विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले रविवार को उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने मातहतों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंंत्री अनुप्रिया पटेल होंगी। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र के अलावा कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, रामसकल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया जिले में कुल 86 कंपनियां जिले में निवेश कर रही हैं। इसमें 36 कंपनियां लखनऊ में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंंत्री की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। बाकी 50 कंपनियों के प्रतिनिधियों को जिले में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें